दीपावली के पूर्व सरकार केंद्र के समान महंगाई भत्ते में वृद्धि का आदेश जारी करे अक्टूबर महीने के वेतन का भुगतान भी जल्द किया जाए

रायपुर प्रवक्ता.कॉम 12 अक्टूबर 2025
दीपावली के अवसर को देखते हुए लंबित डीए और बोनस भुगतान की मांग की मांग जागरूक शिक्षक संघ की तरफ से की गई है।
संघ के अध्यक्ष जाकेश साहू ने दीपावली के समय राज्य के कर्मचारियों को केंद्र के समान महंगाई भत्ता व बोनस देने की भी मांग किया है।
दिपावली नजदीक है, भारतवर्ष में यह हिंदुओं का सबसे बड़ा पर्व है। बाकी सभी त्यौहार एक और दो दिन का होता है। लेकिन दीपावली पूरे 5 दिनो का होता है। इस दीपावली में हिंदूओ के साथ-साथ भारतवर्ष में रहने वाले सभी लोग नए वर्ष कपड़े के साथ-साथ गहने, आभूषण आदि खरीदते है।

साथ ही दीपावली में सोने चांदी आदि की भी खरीदारी करते हैं। दीपावली में घरों की साफ सफाई सहित नए वाहन जेवरात आदि खरीदते हैं। ऐसे में सभी को अधिक पैसे की जरूरत पड़ती है। विभिन्न प्राइवेट कंपनियां इस त्यौहार में अपने कर्मचारियों को दिवाली बोनस के रूप में अतिरिक्त राशि का भुगतान करती है।
(एड)

छत्तीसगढ़ जागरूक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष जाकेश साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष शिवकुमार साहू, प्रदेश महासचिव भोजराम साहू, गायत्री मंडलोई, महेश्वर कोटपरिहा, प्रदेश संयुक्त सचिव हरिशंकर पटेल, कमलेश कुमार भारती, प्रदेश प्रवक्ता, नरेंद्र तिवारी, केशव पटेल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रोहित कुमार पटेल, अमर दास बंजारे, रामसेवक पैकरा, राजेंद्र कुमार साहू, जगदीश साहू, दिनेश कुमार लहरें, देवेंद्र वर्मा, प्रमोद कुंभकार, दिनेश निर्मलकर, संतोष जैन, मनोज यादव, अभिषेक तिवारी, सुषमा प्रजापति, नारद सहारे, मुकेश दिवाकर, शंभूराम साहू….
……चंद्रशेखर सारथी, रेखा पुजारी, अरविंद पांडे, देवीदयाल साहू, फूलदेव गुप्ता, हीरालाल विश्वकर्मा, ज्वाला बंजारे, महेश शर्मा, बिमला लकड़ा, मंजू शर्मा, नंदकुमार पटेल, रूलिका लकड़ा, नूरजहां खान, रूपेंद्र कुमार साहू, कोमल सिंह गुरु, तिलक खांडे, कुलदीप सिन्हा, कौशल्या कोले, शशिमा कुर्रे, विनोद सिंह राजपूत, मनीषा मिंज, कजला महिलांगे, कुलेश्वरी साहू, कैलाशचंद्र ठाकुर सहित समस्त पदाधिकारी ने उक्त त्योहार पर दिवाली बोनस के रूप में राज्य सरकार से उपहार स्वरूप एक निश्चित राशि भुगतान करने की मांग की है साथ ही साथ केंद्र सरकार के समकक्ष लंबित डीए की भुगतान की मांग की है।
केंद्र की बराबरी हो –
यह बात उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार ने विगत दिनों अपने कर्मचारियों को 3% डीए वृद्धि का ऐलान किया था। परंतु राज्य सरकार द्वारा अभी तक उक्त डीए के भुगतान का ऐलान नहीं हुआ है। संगठन को उम्मीद है कि दीपावली से पहले राज्य के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय विष्णु देव साय इस मामले में कर्मचारियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए दीपावली पर बोनस एवं लंबित डीए के भुगतान की घोषणा करेंगे।