Breaking Newsछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ जनसंपर्क के नए आयुक्त बने रजत बंसल शासन ने जारी किया आदेश रवि मित्तल का कद बढ़ा पीएमओ में उपसचिव नियुक्त

रायपुर प्रवक्ता.कॉम 26 मार्च 2026

Join WhatsApp

छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए विशेष सचिव सुशासन एवं अभिसरण विभाग रजत बंसल को जन संपर्क संचालनालय में आयुक्त , मुख्य कार्यपालन अधिकारी संवाद के पद पर पोस्टेड किया है।

रजत बंसल मूल रूप से हरियाणा के निवासी हैं और उन्होंने 2012 में यूपीएससी क्रैक किया था।

रजत बंसल के पास वर्तमान दायित्वों के साथ मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव , सीईओ संवाद, संचालक (भौमिकी एवं खनिकर्म) और प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम का अतिरिक्त कार्यभार रहेगा।

रवि मित्तल पीएमओ भेजे गए·

जनसंपर्क संचालनालय में आयुक्त रहे आईएएस रवि मित्तल की नियुक्ति pmo में हुई है इस कारण यह फेरबदल किया गया । 2016 बैच केI AS अधिकारी रवि मित्तल पीएमओ में उपसचिव का बनाए गए हैं । केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर वो चार वर्ष तक रहेंगे। जन सम्पर्क विभाग में उनके नेतृत्व में कई उल्लेखनीय आयोजन हुए जिनमें से एक छत्तीसगढ़ साहित्य उत्सव का आयोजन रहा ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button