Breaking Newsछत्तीसगढ़राज्यपाल

नशा मुक्त युवा विकसित भारत अभियान का राष्ट्रीय शुभारंभ: रायपुर के लोकभवन में राज्यपाल और सीएम साय रहे मौजूद, पीएम मोदी ने किया वर्चुअल संबोधित

प्रधानमंत्री मोदी ने किया ‘नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ, रायपुर के लोकभवन में जुड़े राज्यपाल और सीएम साय

रायपुर प्रवक्ता.कॉम 2 अगस्त 2026

Join WhatsApp

​नई दिल्ली से देश के युवाओं को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नहीं, बल्कि उसके परिवार और पूरे समाज के लिए बेहद घातक है। प्रधानमंत्री ने देश के सभी युवाओं से नशामुक्त जीवन अपनाने और समाज के अन्य लोगों को भी इसके प्रति प्रेरित करने का आह्वान किया।

लोकभवन में युवाओं ने लिया नशामुक्त भारत का संकल्प

​रायपुर स्थित लोकभवन में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री श्विष्णु देव साय के साथ बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधि और विभिन्न युवा संगठनों के सदस्य शामिल हुए। इस दौरान सभी ने मिलकर देश को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया।

गरिमाई उपस्थिति

​इस अवसर पर विधायक पुरंदर मिश्रा, राज्यपाल के सचिव डॉ. सी. आर. प्रसन्ना, विधिक सलाहकार श्रीमती सत्य भामा अजय दुबे, रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह सहित तमाम प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी और भारी संख्या में युवा उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button