छत्तीसगढ़ में IGOT पोर्टल में अधिकारी/कर्मचारियों ने नहीं किया 3 कोर्स पूरे सचिव सामान्य प्रशासन ने अप्रैल महीने के वेतन जारी करने के दिए निर्देश

रायपुर प्रवक्ता कॉम 22 अप्रैल 2026
मिशन कर्मयोगी के तहत छत्तीसगढ़ में कार्यरत समस्त विभागों में पदस्थ अधिकारी/ कर्मचारियों को केन्द्र सरकार के निर्देश के तहत IGOT पोर्टल पर रिजट्रेस्टेशन करने का निर्देश जारी किया गया था जिसके तहत कर्मचारियों को अप्रैल माह में 03 कोर्स पूर्ण करके प्रश्नोत्तर का उतर देना था ।
इस कोर्स को पूर्ण किए बिना अप्रैल माह के वेतन का आहरण नहीं करने बाबत निर्देश भी सभी आहरण और संवितरण अधिकारी को जारी किए गए थे । जिसे अभी शिथिल करते हुए नया निर्देश जारी किया गया है।
अधिकारी कर्मचारियों ने 3 कोर्स तो दूर ईमेल ही पंजीकृत नहीं किया है

सचिव सामान्य प्रशासन द्वारा जारी हुआ नया निर्देश
IGOT पोर्टल में अधिकारी/ कर्मचारियों के द्वारा 3 कोर्स पूरा करना तो दूर हजारों कर्मचारियों ने पंजीयन भी नहीं किया है । सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव अविनाश चंपावत के द्वारा निर्देश दिनांक 03.01.2026 के अनुसार
iGOT कर्मयोगी प्लेटफार्म पर प्रशिक्षण लेने के पूर्व iGOT कर्मयोगी प्लेटफार्म के पोर्टल पर अधिकारी कर्मचारियों को पंजीयन किया जाना है। वर्तमान में कई विभाग तथा उसके अधीनस्थ कार्यालय निगम/मंडल आयोग में पदस्थ कई अधिकारी कर्मचारियों का शासकीय मेल आई डी सक्रिय नही होने से ओटीपी ईमेल में प्राप्त नहीं हो रहा है। जिसके कारण iGOT कर्मयोगी प्लेटफार्म पर पंजीयन नहीं हो पा रहा है। अधिकारी कर्मचारियों के मेल आई डी को सक्रिय करने की प्रक्रिया में समय लगने की सम्भावना प्रतीत हो रहा है जिसके कारण अधिकारी।कर्मचारियों का निर्धारित समय-सीमा में प्रशिक्षण लेना संभव नही है। अतः प्रत्येक अधिकारी कर्मचारियों के iGOT कर्मयोगी प्लेटफार्म 03 कोर्स करने पर माह अप्रैल का वेतन आहरण के संबंध में जारी संदर्भित निर्देश को आगामी आदेश तक शिथिल किया जाता है।
निर्देश के शिथिलिकरण के पाश्वात भी प्रत्येक विभाग का यह दायित्व होगा कि iGOT कर्मयोर्ग प्लेटफार्म पर अधिकारी। कर्मचारियों को उनकी क्षमता निर्माण, कौशल विकास तथा दक्षता को विकसित करने के लिये प्रशिक्षण हेतु प्रोत्साहित करने के लिए कहा गया है।
अब तक की स्थिति
छत्तीसगढ़ में मिशन कर्मयोगी (iGOT प्लेटफॉर्म) के तहत अब तक लगभग 50,000 से अधिक सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपना प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है।
मुख्य विवरण:
कुल लक्ष्य: राज्य के लगभग 4 लाख सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य रखा गया है।
अनिवार्य कोर्स: छत्तीसगढ़ सरकार ने कर्मचारियों के लिए 3 कोर्स पूरे करना अनिवार्य कर दिया है।
वेतन/सेवा से जुड़ाव: अप्रैल महीने का वेतन आहरण करने के लिए इन पाठ्यक्रमों का पूर्ण होना आवश्यक किया जा रहा है।
हाल ही में, 4 फरवरी 2026 को रायपुर में नोडल अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित की गई थी, जिसमें राज्य के सभी विभागों के कर्मचारियों के लिए ‘आई-गॉट कर्मयोगी’ प्लेटफॉर्म पर पंजीकरण और प्रशिक्षण को अनिवार्य बनाने पर जोर दिया गया।





