Top Newsकाम की खबरछत्तीसगढ़परीक्षाप्रशासनिक खबर

छत्तीसगढ़ में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के पदों पर भर्ती के लिए नए नियम अधिसूचित, ‘छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मण्डल नियम, 2026’ लागू हर साल जारी होगा परीक्षा कैलेंडर

रायपुर प्रवक्ता कॉम 6 अगस्त 2026

Join WhatsApp

छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा राज्य के विभिन्न विभागों में तृतीय श्रेणी और चतुर्थ श्रेणी के पदों पर चयन प्रक्रिया को पारदर्शी और सुगम बनाने के लिए ‘छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मण्डल नियम, 2026’ को अधिसूचित कर दिया गया है। इस संबंध में 6 अगस्त 2026 को आधिकारिक राजपत्र में अधिसूचना जारी कर दी गई है।

​राजपत्र में जारी अधिसूचना के प्रमुख बिंदु

लिखित परीक्षा और बहुविकल्पीय पैटर्न:

मण्डल द्वारा तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के पदों के लिए बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) पद्धति से लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

हर साल जारी होगा परीक्षा कैलेंडर:

पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के लिए मण्डल प्रत्येक वर्ष के अगस्त माह में तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी की रिक्तियों के लिए आगामी वर्ष का परीक्षा कैलेंडर जारी करेगा।

चयन सूचियों का प्रावधान:

परीक्षा के उपरांत आवश्यकतानुसार कौशल परीक्षा या शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए ‘सूची-अ’ और अंतिम चयन के बाद ‘सूची-ब’ (अंतिम आवंटन सूची) जारी की जाएगी।

प्रोफाइल रजिस्ट्रेशन अनिवार्य:

अभ्यर्थियों को मण्डल की वेबसाइट पर आधार प्रमाण के साथ अपना प्रोफाइल रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा, जिसके माध्यम से वे ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

दस्तावेज सत्यापन और नियुक्ति:

अंतिम आवंटन सूची जारी होने के बाद ऑनलाइन और भौतिक रूप से दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा, जिसके पश्चात संबंधित विभागों द्वारा निर्धारित समय-सीमा के भीतर नियुक्ति पत्र जारी किए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button