NewsPolicy newsकाम की खबरछत्तीसगढ़
Trending

सैलरी अकाउंट बना संकट का संबल: सड़क हादसे में दिवंगत शिक्षक की पत्नी को SBI ने सौंपा 1 करोड़ रुपये का चेक

SBI सैलरी अकाउंट का बड़ा लाभ: एक्सीडेंट में मृत शिक्षक की पत्नी को मिला 1 करोड़ का चेक, राशि FD में जमा

प्रवक्ता.कॉम 05 जुलाई 2026

Join WhatsApp

गीदम/जगदलपुर

​छत्तीसगढ़ शासन और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के बीच हुआ विशेष अनुबंध आज एक पीड़ित परिवार के लिए सबसे बड़ा सहारा साबित हुआ। गीदम ब्लॉक में पदस्थ रहे एक शिक्षक की आकस्मिक मृत्यु के बाद, एसबीआई ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उनकी पत्नी को स्टेट गवर्नमेंट सैलरी पैकेज (SGSP) के तहत ₹1 करोड़ की व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा (PAI) राशि का चेक सौंपा है। भविष्य की सुरक्षा को देखते हुए बैंक द्वारा इस पूरी राशि को फिक्स डिपॉजिट (FD) कर दिया गया है।

मार्च 2026 में हुआ था दर्दनाक हादसा

​मिली जानकारी के अनुसार, गीदम ब्लॉक में कार्यरत शिक्षक श्री अनिल शर्मा जी का मार्च 2026 में एक सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन हो गया था। इस असमय वज्रपात से परिवार गहरे सदमे और आर्थिक अनिश्चितता से घिर गया था। स्वर्गीय अनिल शर्मा का वेतन खाता भारतीय स्टेट बैंक में ‘सैलरी अकाउंट’ के रूप में संचालित था, जिसके कारण वे शासन और बैंक के अनुबंध के तहत ₹1 करोड़ के मानार्थ दुर्घटना बीमा के दायरे में आते थे।

अधिकारियों की उपस्थिति में सौंपा गया प्रतीकात्मक चेक

​एसबीआई जगदलपुर के रीजनल मैनेजर श्री प्रवीण कुमार सिंह ने गीदम पहुंचकर दिवंगत शिक्षक की धर्मपत्नी श्रीमती रचना शर्मा और उनके सुपुत्र से मुलाकात की। उन्होंने गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए सैलरी पैकेज क्लेम के अंतर्गत ₹1,00,00,000 (एक करोड़ रुपये) का प्रतीकात्मक चेक परिवार को भेंट किया। इस दौरान एसबीआई के अन्य वरिष्ठ अधिकारी और स्थानीय कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

राशि को किया गया सुरक्षित निवेश

बैंक अधिकारियों ने बताया कि पीड़ित परिवार के नियमित भरण-पोषण और भविष्य को सुरक्षित करने के उद्देश्य से इस पूरी क्लेम राशि को एसबीआई की गीदम शाखा में ही सावधि जमा (Fixed Deposit) के रूप में सुरक्षित रखवा दिया गया है, ताकि परिवार को इसका निरंतर लाभ मिलता रहे।

छत्तीसगढ़ शासन और SBI के अनुबंध की ताकत

​उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ सरकार ने अपने कर्मचारियों के वित्तीय हितों की रक्षा के लिए एसबीआई के साथ एक विशेष एग्रीमेंट किया हुआ है। इसके तहत यदि कोई शासकीय कर्मचारी एसबीआई में अपना सैलरी पैकेज अकाउंट (SGSP) रखता है, तो उसे बिना किसी अतिरिक्त प्रीमियम या शुल्क के ₹1 करोड़ तक का ‘पर्सनल एक्सीडेंटल इंश्योरेंस’ (PAI) कवर स्वतः प्राप्त होता है। साधारण बचत खाते (Saving Account) में यह लाभ नहीं मिलता।

शिक्षक संगठनों ने की अपील: ‘तुरंत सैलरी खाते में बदलें अपना अकाउंट’

​संगठन के पदाधिकारियों वीरेंद्र देवांगन, मोहन सिंह राजपूत ने कहा — “ईश्वर न करे कभी किसी के साथ ऐसी विपरीत परिस्थिति आए, लेकिन जीवन अनिश्चित है। यदि आपका खाता अभी भी एसबीआई में एक सामान्य बचत खाते के रूप में है, तो बिना देर किए आज ही अपनी शाखा में आवेदन देकर उसे सैलरी अकाउंटमें कन्वर्ट करवाएं। आपका यह एक छोटा सा कदम, किसी अनहोनी की स्थिति में आपके पीछे आपके परिवार का सबसे बड़ा संबल बन सकता है।”

​इस घटना के बाद प्रदेश के शिक्षक साथियों और विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने सभी शासकीय सेवकों से एक भावुक और जरूरी अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button