Breaking Newsछत्तीसगढ़भ्रष्टाचार

छत्तीसगढ़: जांजगीर-चांपा में दिवंगत पिता के जीपीएफ और अवकाश भुगतान के नाम पर 1.30 लाख की अवैध वसूली, कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार

जंजगीर – चांपा : प्रवक्ता.कॉम 6 अगस्त 2026

जांजगीर-चांपा (छत्तीसगढ़): छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ स्वर्गीय पिता के जीपीएफ (GPF), पीएफ (PF) और अवकाश भुगतान के एवज में एक व्यक्ति द्वारा लगातार पैसों की मांग करने, कुल 1,30,000 रुपये की अवैध वसूली करने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित ने इस संबंध में जिला कलेक्टर कार्यालय में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए न्याय और सुरक्षा की गुहार लगाई है।

Join WhatsApp

​क्या है पूरा मामला समझें

कलेक्टर को सौंपी गई शिकायत: जांजगीर-चांपा निवासी प्रार्थी युगेन्द्र केंवट (पिता- स्वर्गीय संतोष कुमार केंत्रे) ने जिला कलेक्टर महोदय को दिए गए आवेदन में पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी है।

पिता के निधन के बाद शुरू हुआ सिलसिला: प्रार्थी के अनुसार, उनके पिता श्री संतोष कुमार केंत्रे का देहांत 03 जून 2019 को हो गया था। उनके देहांत के पश्चात उनके जीपीएफ/पीएफ और अवकाश (छुट्टी) के भुगतान की राशि निकलवाने व प्राप्त करने के नाम पर श्री अनुराग चन्द्रा द्वारा प्रार्थी से पूर्व में 25,000 रुपये और 75,000 रुपये लिए गए थे।

फोनपे (PhonePe) से भी हुआ भुगतान: इसके पश्चात वर्तमान में भी श्री अनुराग चन्द्रा द्वारा प्रार्थी से 30,000 रुपये और लिए गए, जिसमें से 20,000 रुपये का भुगतान फोनपे (PhonePe) के माध्यम से किया गया है। इस डिजिटल भुगतान का प्रमाण भी पीड़ित के पास उपलब्ध है। इस प्रकार प्रार्थी से कुल 1,30,000 (एक लाख तीस हजार रुपये) की राशि वसूली जा चुकी है।

मार्च, अप्रैल और मई 2024 का भुगतान रुका:

प्रार्थी का आरोप है कि इसके अतिरिक्त उनके मार्च, अप्रैल एवं मई 2024 माह के भुगतान की राशि अभी तक उन्हें प्राप्त नहीं हुई है। उक्त भुगतान के संबंध में भी लगातार उनसे पैसों की मांग की जा रही है।पैसे न देने पर मिली धमकी: जब प्रार्थी ने पैसे देने में असमर्थता जताई, तो उन्हें “देखले आगे” जैसे शब्दों का प्रयोग करते हुए डराया-धमकाया गया।

आर्थिक संकट से जूझ रहा पीड़ित परिवार:

लगातार हो रही पैसों की मांग और भुगतान रुकने के कारण प्रार्थी भारी आर्थिक तंगी से गुजर रहा है। स्थिति यह है कि वह अपने दोनों बच्चों (जो “नव जागृति विद्यालय” में पढ़ रहे हैं) का स्कूल शुल्क और महीने का पेमेंट तक देने में असमर्थ हो गया है।

प्रशासन से मुख्य मांगें:

  1. ​मार्च, अप्रैल और मई 2024 माह के लंबित भुगतान की राशि जल्द से जल्द दिलवाई जाए।
  2. ​श्री अनुराग चन्द्रा द्वारा दबाव बनाकर वसूली गई कुल 1,30,000 रुपये की राशि वापस दिलाई जाए।
  3. ​पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई की जाए।
  4. ​दी गई धमकी के मद्देनजर पीड़ित परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button