Breaking NewsNew delhiकबीरधामछत्तीसगढ़सांसद संतोष पाण्डेय

कबीरधाम जिले के पंडरिया और बोड़ला महाविद्यालयों के जर्जर भवनों की समस्या को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री से मिले सांसद संतोष पाण्डेय नए भवन निर्माण की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री प्रहलाद जोशी से मिलकर दी नवीन दायित्व की बधाई। ​पंडरिया और बोड़ला के शासकीय महाविद्यालयों के जर्जर भवन व दो पालियों में संचालन की समस्या से कराया अवगत। ​राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (RUSA) के तहत नए कॉलेज भवनों के निर्माण की स्वीकृति का किया गया आग्रह।

नई दिल्ली/कबीरधाम (पंडरिया/बोड़ला):

Join WhatsApp

प्रवक्ता.कॉम 30 जुलाई 2026

जिले के दो प्रमुख विकासखंड मुख्यालयों पंडरिया और बोड़ला स्थित शासकीय महाविद्यालयों के विद्यार्थियों को लंबे समय से हो रही भवन संबंधी समस्याओं के समाधान की दिशा में गंभीर पहल शुरू हो गई है। हाल ही में नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी से सौजन्य भेंट कर राजनंदगांव लोकसभा क्षेत्र से सांसद संतोष पाण्डेय ने कबीरधाम जिले के शैक्षणिक हालातों से उन्हें अवगत कराया गया।

​भेंट के दौरान केंद्रीय मंत्री को बताया गया कि पंडरिया स्थित इंदिरा गांधी शासकीय महाविद्यालय और बोड़ला स्थित स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय के वर्तमान भवन अत्यंत जर्जर स्थिति में पहुंच चुके हैं। इसके अलावा कक्षों की सीमित संख्या के कारण महाविद्यालयों को दो पालियों (शिफ्ट) में संचालित करना पड़ रहा है, जिससे छात्र-छात्राओं की पढ़ाई पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है।

RUSA योजना के तहत नए भवन की मांग

​क्षेत्र के छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और शिक्षकों की जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी से राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (RUSA) के अंतर्गत दोनों महाविद्यालयों के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त नए भवनों के निर्माण की स्वीकृति प्रदान करने का पुरजोर आग्रह किया गया है।

शिक्षा को सशक्त बनाने की प्रतिबद्धता

भारतीय जनता पार्टी की सरकार शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने और युवाओं को बेहतर शैक्षणिक माहौल प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए निरंतर संकल्पित और प्रतिबद्ध है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस मांग पर जल्द ही सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा, जिससे कबीरधाम जिले के विद्यार्थियों को एक बेहतर और सुरक्षित शैक्षणिक परिसर मिल सकेगा।

सांसद संतोष पाण्डेय

मुख्य माँगें

केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री प्रहलाद जोशी से मिलकर दी नवीन दायित्व की बधाई।

पंडरिया और बोड़ला के शासकीय महाविद्यालयों के जर्जर भवन व दो पालियों में संचालन की समस्या से कराया अवगत।

राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (RUSA) के तहत नए कॉलेज भवनों के निर्माण की स्वीकृति का किया गया आग्रह।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button